नवगछिया । थाना क्षेत्र के कड़हरू गांव के समीप गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी मामले में रविवार को दूसरे पक्ष से तेलघी निवासी सीताराम सिंह ने कड़हरू निवासी मो. जब्बार, मो. जट्टा, मो. पप्पू समेत दस अन्य अज्ञात लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जिसमें कहा है सभी अपराधी हरवे-हथियार के साथ मेरे खेत पर आ गया एवं आते ही मेरे ऊपर जान मारने की नियत से गोली चला दी। जिसमें मैं बाल-बाल बच गया। इसके बाद सभी आरोपी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कहा कि अगर दोबारा खेत पर आया तो जान से ही मार देंगे। बता दें कि एक पक्ष के मो. जब्बार ने भी 6 नामजद सहित 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
