नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर से अभिया बाजार जाने वाली सड़क पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने निजी फाइनेंस कंपनी एल एण्ड टी के कर्मी नकुल कुमार सिंह से हथियार का भय दिखा कर एक लाख सात हजार रुपए व एक डिवाइस लूट लिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त कर्मी डिमाहा गांव से रुपये कलेक्शन कर अभिया बाजार होते से मकंदपुर चौक स्थित कंपनी के ब्रांच ऑफिस की ओर जाने के दौरान पीछे से अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित कर्मी से मामले की जानकारी लेकर तहकीकात में जुट गये। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। पीड़ित ने सभी महिलाओं से वसूली कर रुपया जमा करने लेकर जा रहा था।


