नवगछिया में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हत्या के दो साल बीत जाने के बाबजूद भी हत्याकांड में शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी नही हुई है। मृतक छात्र के पिता आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सभी वरीय अधिकारियों का कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

मामला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के काजी कोरिया के निवासी ललन साह के पुत्र पंकज कुमार अपने ननिहाल अकबरनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में रहकर पढ़ाई करता था। पंकज पढ़ाई में अव्वल रहता था। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था, जो उसके मामा को नासूर बनकर चुभ रहा था। 25 जनवरी 2020 की रात सोये अवस्था मे पंकज को मौत के घाट उतार दिया था।

घटना के बाद पिता ने अकबरनगर थाना में हत्या को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलदेव साह, सुजीत साह, लड्डू, अधीन साह और बबलू पासवान पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। पिता ने बताया कि सभी आरोपी मृतक के मामा हैं।

पुत्र की हत्यारे को सजा दिलाने के लिए थाने से लेकर वरीय अधिकारियों दफ्तर तक गए लेकिन मामले में पुलिस गम्भीरता से नही ले रही है। हालांकि डीआईजी विवेकानंद ने पीड़ित पिता को भरोसा दिलाया है कि कार्रवाई की जाएगी। वही भागलपुर विधि व्यवस्था डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की समीक्षा की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *