बिहपुर। झंडापुर थानाक्षेत्र के दयालपुर के समीप एन एच 31 पर एक ऑटो में बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार खरीक बाजार निवासी पवन पासवान घायल हो गये।वह हरिओ स्थित ससुराल से घर खरीक जा रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक दाहिना हाथ कंधे के पास टूट गया। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिहपुर सीएचसी को इलाज को भेजा। सीएचसी से डॉक्टरों ने इलाज के बाद मायागंज रेफर कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
