भागलपुर : तातारपुर पुलिस ने शनिवार देर रात नवगछिया से भागलपुर आकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने लेहरीटोला इलाके से चोरी की योजना बनाते तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, दो पर्स, दो लाइटर, एक चिलम और एक लोहे की छोटी छेनी बरामद की गयी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तातारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने लेहरीटोला में एक दुकान के बाहर खड़े करीब छह युवकों को रोककर पूछताछ की. पुलिस द्वारा गाड़ी को रोकते ही उक्त युवक भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया और थाने लेकर आ गयी. सत्यापन के दौरान पाया गया कि उक्त तीनों युवक नवगछिया इलाके के रहने वाले हैं.

चोरी के मामलों में कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं. पकड़े गए युवकों में नवगछिया स्थित मकंदपुर निवासी, नवगछिया मस्जिद रोड निवासी और गोपालपुर स्थित हरनाथपुर निवासी शामिल हैं.

पुलिसिया पूछताछ में उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों से वह इलाके में चोरी की फिराक में आये थे. इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर में विगत दिनों हुई चोरी मामले में भी उक्त युवकों की संलिप्तता पर जांच की जा रही है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet