खरीक: खरीक थाना क्षेत्र ढ़ोढ़िया में बुद्धवार को भूमिविवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई .इस संदर्भ में पीड़ित कामरेड सूर्य नारायण यादव ने अपने भाई रामचंद्र यादव कैलाश यादव आलोक यादव समेत पाँच लोगों पर मंगलवार को जमीन और घर हड़पने को लेकर मारपीट करने और पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया है.

