नवगछिया। रविवार की शाम दो बाइक की टक्कर के बाद घटनास्थल के समीप दुर्घटनाग्रस्त  एक बाइक सवार को शराब के नशे में पुलिस ने  गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के अंजहरि गांव का मांगन यादव है।

मांगन का पूर्व से भी  आपराधिक इतिहास रहा है। वह हाल में ही हत्या के आरोप में दस साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया है।  थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। वह थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान ध्रुवगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक सवार को धक्का मारकर घायल कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *