नवगछिया । नवगछिया बाजार के रुगंटा सत्संग भवन रोड स्थित  व्यव्सायी पवन चिरानिया के घर में ताला तोड़कर घर में रखा 315 बोर का राइफल सहित साढ़े नौ लाख रुपए चोरी करने के आरोपी महिला जुलेखा खातून को नवगछिया पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग को जुबेनाइल न्यायालय के तहत रिमांड होम भेज दिया गया।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारीं की जा रही है। पीड़ित व्यवसायी पवन चिरानिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव, निवर्तमान पार्षद मुन्ना भगत, पप्पू यादव ने 24 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा कांड का उदभेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और समान की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *