कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के पास हुए रेल दुर्घटना को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रेलवे ट्रैक को कुकर बम से उड़ाया गया था। बता दें कि नवंबर 2016 में हुए इस दर्दनाक हादसे में 150 लोगों की मौत हुई थी।

800x480_IMAGE62827284

गौर हो कि इस रेल दुर्घटना में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI के हाथ होने की शंका जताई जा रही है, हालांकि इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों के हवाले से तरह-तरह की जानकारियां मिल रही है।

बताया जा रहा है कि आपराधियों ने रेल ट्रैक उड़ाने के लिए कुकर का इस्तमाल किया था, इस क्रम में कुकर में विस्फोटक पदार्थ भरकर ट्रैक को उड़ाया गया जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ था। मामले को लेकर यूपी ATS ने बताया कि आरोपी मोतीलाल पासवान ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने प्रेशर कूकर में बारूद भरकर ट्रैक पर बिछाया था।

आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार के पूर्व चंपारन जिले से हत्या के मामले में मोती पासवान, उमा शंकर पटेल और मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ISI के कहने पर इन्होंने भारतीय रेलवे को निशाना बनाया था। इस खुलासे के बाद अब एटीएस एक बार फिर से दुर्घटनास्थल फोरेंसिक जांच करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *